Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री को उ0प्र0 सहकारी चीनी मिल्स संघ द्वारा 25 लाख रु0 का चेक सौंपा गया

Posted on 13 September 2014 by admin

untitled-1

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ द्वारा आज 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपा गया। सहकारी चीनी मिल्स संघ द्वारा यह धनराशि जम्मू और कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष के लिए दी गई।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जम्मू और कश्मीर के लिए सहकारी चीनी मिल्स संघ की मदद की सराहना करते हुए कहा कि उस राज्य में बाढ़ से जान-माल तथा अवस्थापना सुविधाओं को काफी नुकसान हुआ है। इस आपदा से निपटने के लिए प्रदेशवासियों को बढ़-चढ़कर जम्मू और कश्मीर सरकार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में
20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला पूर्व में किया जा चुका है।
उ0प्र0 सहकारी चीनी मिल्स संघ एवं उसके अधीनस्थ सहकारी चीनी मिलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अंशदान से एकत्रित 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास श्री राहुल भटनागर तथा प्रबन्ध निदेशक डाॅ. बी.के. यादव द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को दिया गया। इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, सचिव मुख्यमंत्री श्री शम्भू सिंह यादव भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in