Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव मेें सभी ग्यारह विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है।

Posted on 13 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव मेें सभी ग्यारह विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट भी जीतकर भाजपा समाजवादी पार्टी के परिवारवादी और जातिवादी राजनीति के खात्मे की शुरूवात करेगी। मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव परिणाम सपा की राजनीति का ‘वाटरलू’ साबित होगा।
डा0 बाजपेयी ने जनता को भाजपा को दिये जनसर्मथन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रदेश में हुए चुनाव के कम मत-प्रतिशत को लोकतंत्र के लिए चिन्ता का विषय बताया।
डा0 बाजपेयी ने बताया कि चुनाव के दौरान कई स्थानों से गड़बडी की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। मैनपुरी लोकसभा से बड़ी संख्या में अनियामितता की शिकायत मिली है जिसमें से 5 घटनाओं की सूचना पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग से की है। इसके अतिरिक्त निघासन विधानसभा की 3, सहारनपुर की 2, हमीरपुर की 1, बलहा की 1, सिराथू की 1, और ठाकुरद्वारा की 1, शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग से की गई है।
नोटः-सलंग्नक मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयुक्त को भेजें गये सभी शिकायतों पत्रों की छायाप्रति।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in