Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज बिजनौर में हुए

Posted on 13 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज बिजनौर में हुए बम विस्फोट की घटना एवं मैनपुरी, सहारनपुर, सिराथू में चुनावी अनियमिता तथा उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता श्री विजय बहादुर सिंह और अपर महाधिवक्ता श्री गौरव भाटिया द्वारा समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार के सम्बन्ध में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री उमेश सिन्हा से मिलकर अपनी चिन्ता एवं अपत्ति दर्ज कराई।
उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से वार्ता के दौरान डा0 बाजपेयी ने कहा कि बिजनौर में छद्म नाम से किराये पर रह रहे तीन युवकों के आवास पर बम विस्फोट हुआ जबकि कल वहां मतदान है। इसको आयोग गम्भीरता से संज्ञान में लें। डा0 बाजपेयी ने कहा कि यह चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश हो सकती है। डा0 बाजपेयी ने मांग किया कि कल बिजनौर सहित अन्य चुनावी क्षेत्रों में सुरक्षा के बड़े प्रबन्ध किये जाये।
डा0 बाजपेयी ने बताया प्रदेश सरकार केे महाधिवक्ता श्री विजय बहादुर सिंह द्वारा हमीरपुर में वकीलो की बैठक में सपा में पक्ष में मतदान की अपील की। डा0 बाजपेयी ने अपर महाधिवक्ता श्री गौरव भाटिया का विभिन्न इलेक्ट्रानिक चैनलों पर सपा नेता के रूप में बहस करने को नैतिक रूप से गलत और मर्यादा के विरूद्ध बताया जबकि वे सरकार से वेतन भी लेते है।
डा0 बाजपेयी  ने सहारनपुर और मैनपुरी में विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर मतदान की पर्ची नहीं बांटने की और कही-कही केवल सत्ताधारी पार्टी के सर्मथक वर्ग में ही पर्ची बांटने की शिकायत भी मुख्य चुनाव आयुक्त से की।
डा0 बाजपेयी ने बताया कि सिराथू विधानसभा में सपा के प्रभारी मंत्री/ विधायक और प्रशासनिक अधिकारी जैसे जिलाधिकारी श्री राजमणि यादव, पुलिस अधीक्षक श्री रतनकान्त पाण्डेय, ए0एस0पी0 श्री अजीत सिन्हा, सरद कोतवाली के प्रमुख श्री राजेश सिन्हा कोरवराज के थानाध्यक्ष श्री जे0पी0 यादव, सैनो कोतवाली में प्रभारी श्री प्रकाश यादव और मोहब्बतपुर के थानाध्यक्ष श्री विपिन द्विवेदी सभी एक ही जिले जौनपुर के रहने वाले है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस प्रकरण की जांच और वहां वैकल्पिक व्यवस्था की मांग किया।
प्रतिनिधि मण्डल में डा0 बाजपेयी के साथ जाने वाले प्रमुख लोगो में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव प्रताप शुक्ला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला थे।
नोटः- मुख्य चुनाव आयुक्त को दिये गये सभी पत्रों की छायाप्रति सलंग्नक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in