Categorized | लखनऊ.

महंत अवैधनाथ जी महराज के निधन पर शोक

Posted on 13 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने गोरक्षपीठ के महंत एवं पूर्व सांसद महंत अवैधनाथ जी महराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि हिन्दू धर्म के महानयोद्धा महंत अवैधनाथ जी महराज के निधन से हिन्दू समाज को भारी क्षति हुयी है। भारत के राजनेता तथा गोरखनाथ मंदिर के भूतपूर्व पीठेश्वर थे। गोरखपुर लोकसभा से चैथी लोकसभा के लिये हिन्दु महासभा से सर्वप्रथम निर्वाचित हुये तथा नवीं, दसवी, तथा ग्यारहवी के लिये भी निर्वाचित हुये। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह ने महंत अवैधनाथ जी महराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि 89 वर्षीय महंत काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से भाजपा ही नही समस्त हिन्दू समाज शोकागुल है। वे अध्यात्म, संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षक थे।
गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर के निधन पर जयपाल सिंह, मनोहर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, त्रिलोक अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, सुनील मिश्रा, मनीष शुक्ला, आनन्द द्विवेदी, नरेश सोनकर, विपिन अवस्थी, विनोद तिवारी अप्पू, कपिल सोनी, प्रभु जालान, मो. रिजवान, पुष्पा सिंह चैहान, सुमन शुक्ला, बीना गुप्ता, गीतारानी गौतम, सुशीला वर्मा आदि कार्यकर्ताओं नेे शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in