Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 13 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और 11 विधान सभा क्षेत्रो के उपचुनावो में जनता ने अपने मतदान से समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर दी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है। यहां मतदाताओं के सामने समाजवादी सरकार की तमाम उपलब्धियां थी जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार के कामकाज से लोगों में गहरी निराशा है।
श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में विकास के एजेण्डा पर तेजी से अमल हुआ है जबकि केन्द्र सरकार न तो महंगाई पर रोक लगी है और नहीं जनता को कोई बड़ी राहत मिली है। सीमाओं की सुरक्षा के मामले में भी केन्द्र सरकार कमजोर साबित हुई है। रोजगार सृजन के वायदे को भी वह पूरा नहीं कर सकी है। केन्द्र सरकार की न तो कोई दिशा तय हो पाई है और नहीं उससे कोई उम्मीद है।
बड़ी बात तो यह कि भाजपा-आरएसएस ने प्रदेश की जनता के बीच सांप्रदायिकता फैलाने की जो साजिशें की समाजवादी सरकार के रहते वह सफल नहीं हो सकी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर उनके नेताओं तक ने समाज में अलगाव पैदा करनेवाले जहरीले भाषण दिए। चुनाव आचार संहिता को धता बताकर लखनऊ में बिना अनुमति सभा की। सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने में कुछ उठा नहीं रखा।
लेकिन प्रदेश की जनता बहुत समझदार और जागरूक है। जनहित के बुनियादी मुद्दों से ध्यान बंटाने के लिए भाजपा- आरएसएस ने जो हथकंडे अपनाए वे सब विफल हो गए हैं। जनता जानती है कि श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्षता पर आंच नहीं आएगी और सामाजिक सद्भाव तथा आपसी मेलजोल समाज में बना रहेगा। श्री अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश में विकास के रास्ते में कोई रोड़ा नहीं अटकाने पाएगा। समाजवादी पार्टी को इन उपचुनावो में अपनी जीत का पूरा विश्वास है क्योंकि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। आज हुए मतदान में किसानों-नौजवानो और गरीबो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की होड़ लगी हुई थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in