Categorized | लखनऊ.

सामाजिक सुरक्षा समूह बीमा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश

Posted on 12 September 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार ने विभिन्न विभागों द्वारा जनहित मे संचालित की जा रही सामाजिक सुरक्षा समूह बीमा योजनाओं का सीधा लाभ जनता को दिलाने हेतु उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों/विभागाध्यक्षों तथा मण्डलायुक्तों एवं जिला अधिकारियों को दिये हैं।
यह जानकारी संस्थागत वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री शिवसिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा खातेदार/सह-खातेदार कृषकों के लिए जनता व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना, कृषि विभाग/नाबार्ड द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना, ग्राम विकास विभाग/ स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना, होमगार्ड विभाग की होमगार्ड सामूहिक व्यक्तिगत बीमा योजना, वन विभाग के सामूहिक वानिकी दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य विभाग की मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सामूहिक बीमा योजना, बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
श्री यादव ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा आम आदमी बीमा योजना, हथकरघा विभाग की महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजना, खादी एवं गा्रमोद्योग आयोग की खादी कारीगर जनश्री बीमा योजना, विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार की हस्तशिल्पकारों  के  लिए बीमा योजना, निदेशक हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग उ0प्र0 द्वारा पावरलूम मजदूर के लिए बीमा योजना, वित्त पोषणकर्ता बैंक की महिला एवं स्वयं सहायता समूहों की जनश्री बीमा योजना, पंचायत/एन0जी0ओ0 स्वयं सहायता समूहों की जनश्री बीमा योजना, तथा विकास आयुक्त हथकरघा विभाग भारत सरकार की हेल्थ इन्श्योरेंस बीमा योजना एवं  वाणिज्य कर विभाग की पंजीकृत व्यापारियों की जोखिम जीवन व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है
श्री यादव ने बताया कि उ0प्र0 सरकार ने उक्त समस्त योजनाओं का सफल एवं सक्रिय क्रियान्वयन करने तथा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देशित किया है। उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए उनकी नियमित प्रगति की समीक्षा भी करने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये हैं। संस्थागत वित्त विभाग द्वारा भी उनकी नियमित समीक्षा की जा रही है। बीमा कम्पनियों एवं विभागों को बेहतर समन्वय रखने के भी निर्देश दिये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in