Categorized | लखनऊ.

कुलपति प्रो0 श्रुति सडोलीकर काटकर का कार्यकाल छः माह बढ़ा

Posted on 12 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति,, श्री राम नाईक ने भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति, प्रो0 श्रुति सडोलीकर काटकर का कार्यकल अग्रिम आदेशों तक 6 माह के लिये बढ़ा दिया है। प्रो0 श्रृति को नये/प्रतिस्थानी कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, तक के लिए एतद्द्वारा विस्तारित किया गया है। इस अवधि में प्रो0 श्रुति सडोलीकर काटकर कुलपति के पद के कार्याें एवं दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति, प्रो0 श्रुति सडोलीकर काटकर कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। पिछले चार माह के दौरान अध्यक्ष/कुलाधिपति के बदलते रहने के कारण नये कुलपति के चयन/नियुक्ति की प्रक्रिया गतिशील नहीं हो सकी। नये कुलपति के लिये खोज एवं चयन समिति के गठन की प्रक्रिया जारी है।
इस आशय की जानकारी आज यहां राज्यपाल की प्रमुख सचिव, सुश्री जूथिका पाटणकर ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in