Categorized | लखनऊ.

आज 1283 हज यात्री मदीना के लिये रवाना वाराणसी इम्बार्केशन से जाने वाली अंतिम दो उड़ानों की बुकिंग पूर्ण

Posted on 11 September 2014 by admin

हज-2014 हेतु हज हाउस से आज पहली उड़ान संख्या- एस0वी0 5335 से 350 हज यात्री तथा दूसरी उड़ान संख्या- एस0वी0 5331 से भी 350 हज यात्री मदीना रवाना हुए।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव
डाॅ0 सुल्तान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की दिल्ली से जाने वाली अंतिम उड़ान संख्या-एस0वी0 5327 से 283 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए। शेष हज यात्री अन्य राज्यों के रवाना हुये हैं। इस प्रकार उत्तर प्रदेश के दिल्ली से कुल 10026 हज यात्री रवाना हुये हैं।
श्री अहमद ने बताया कि इसी तरह आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जाने वाली उड़ान संख्या- एस0वी0 5375 से 300 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए। कल दिनांक 11 सितम्बर, 2014 को वाराणसी इम्बार्केशन से जाने वाली अंतिम दो उड़ानों की बुकिंग पूर्ण हो गयी है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश से आज कुल 1283 हज यात्री रवाना हुए। अब तक उत्तर प्रदेश के कुल 22936 हज यात्री मदीना के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in