Categorized | लखनऊ.

पोलियो संक्रमित देश पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान से बना हुआ है खतरा

Posted on 11 September 2014 by admin

देश एवं प्रदेश को पोलियो मुक्त बने रहने के लिये सतर्कता जरूरी है। जब तक कि यह बीमारी पूरे विश्व से समाप्त नहीं हो जाती। अब भी पोलियो के 149 मामले विश्व के कुछ देशों में प्रकाश में आये हैं, जिसमें पाकिस्तान में 117, अफगानिस्तान में 8, नाइजीरिया में 6, कैमरून में 5, गिनी में 5, सोमालिया में 4, इराक में 2, इथोपिया एवं सीरिया में एक-एक मामले पोलियो के पाये गये हैं।
यह बात आज यहाँ 14 सितम्बर से आयोजित होने वाले ‘‘पल्स पोलियो एस0एन0आई0डी0 अभियान’’ की तैयारी बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री अरविन्द कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश ने पोलियो उन्मूलन में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2010 को फिरोजाबाद जनपद में आखिरी पोलियो का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद से प्रदेश में एक भी मामला प्रकाश मंे नहीं आया है। पोलियो वायरस से संक्रमित देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हमारे देश में पोलियो विषाणु आने का खतरा बना हुआ है। इसलिये हमें तब तक सतर्क रहना होगा जब तक कि पूरे विश्व से पोलियो के वायरस समाप्त नहीं हो जाते। उन्होंने बताया कि पोलियो विषाणु के संक्रमण को फैलाने में घुमंतू तथा प्रवासी परिवारों का अहम रोल होता है। प्रदेश में नेपाल बार्डर पर स्थित 06 जनपदों- बहराइच, खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर सिद्धार्थ नगर एवं महाराजगंज में 30 टीकाकरण बूथ स्थापित किये गये हैं। यह बूथ वर्ष भर संचालित रहते हैं। जहां पर 0 से 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में पोलियो संक्रमित देशों से आने व जाने वाले यात्रियों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जाता है। विश्व मंे पोलियो की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 14 सितम्बर 2014 से प्रदेश के सभी जनपदों में सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत 03 करोड़ 48 लाख बच्चों को 1,09,820 बूथ स्थापित करके पोलियो की खुराक दी जायेगी। इसके अतिरिक्त अगले 05 दिनों तक 64,789 घरों में टीकाकरण टीमांे द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।
बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन ‘नेशनल पोलिया सर्विलेंस प्रोजेक्ट’ के प्रतिनिधि ने बताया कि भारत को 27 मार्च, 2014 से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियोमुक्त घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि भारत देश के साथ ही दक्षिण पूर्व एशियन क्षेत्र के दस देशों- बांग्लादेश, भूटान, डेमोक्रेटिक पीपल्स आॅफ कोरिया, तीमोर लिस्ट, इण्डोनेशिया, मालदीव, म्यामांर, नेपाल, श्रीलंका एवं थाईलैण्ड को भी पोलियोमुक्त प्रमाणित किया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पोलियोमुक्त नये संक्रमित देशों की संख्या 08 से बढ़कर 09 हो गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in