Categorized | लखनऊ.

एक अक्टूबर से धान व लेवी चावल की खरीद शुरू होगी

Posted on 11 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 मंे मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों से धान खरीदने तथा मिलर्स से लेवी चावल की खरीद हेतु समय सारिणी जारी कर दी है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार धान व लेवी चावल की खरीद आगामी 01 अक्टूबर से शुरू की जायेगी।
प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद, श्री बी0एम0मीना द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार सभी जिलाधिकारियों एवं क्रय एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 20 सितम्बर तक क्रय केन्द्रों के चयन एवं ग्रामों के सम्बद्धीकरण की कार्रवाई पूर्ण कर लें। इसके अलावा धान क्रय केन्द्रों की आवश्यकता का आंकलन कराकर आवश्यक धनराशि, पर्याप्त मात्रा में बोरे व स्टाफ आदि की व्यवस्था के साथ-साथ धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं 30 सितम्बर तक हर हाल में पूरी कर ली जायं।
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने एवं बिचैलियों के माध्यम से धान की खरीद को कड़ाई से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। किसानों को धान का त्वरित मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से क्रय एजेन्सियों को अग्रिम धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे क्रय किये गये धान का भुगतान उन्हें तत्काल प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी परिवहन दरों का निर्धारण 30 सितम्बर तक सुनिश्चित करेंगे।
सम्भागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये गये हैं कि वे चावल मिलों की कुटाई क्षमता का आंकलन करते हुए 15 सितम्बर तक धान क्रय केन्द्रों की चावल मिलों से सम्बद्धीकरण की कार्रवाई पूरी करें। यदि किसी सम्भाग में स्थित मिलों की कुटाई क्षमता से अधिक धान खरीद अनुमानित है तथा सम्भाग के बाहर कुटाई किया जाना प्रस्तावित है तो इस सबंध में खाद्य आयुक्त से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in