Categorized | लखनऊ.

राज्य सूचना आयुक्त ने सेठ एम0आर0 जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्या पर लगाया आर्थिक दण्ड

Posted on 09 September 2014 by admin

उ0प्र0 के राज्य सूचना आयुुक्त श्री हाफिज उस्मान ने सेठ एम0आर0 जयपुरिया स्कूल लखनऊ की प्रधानाचार्या एवं जन सूचना अधिकारी श्रीमती अंजूवाल को आयोग में सुनवाई के दौरान उपस्थित न होने  तथा आयोग के आदेशों की अवहेलना करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए 250रु0 प्रतिदिन के हिसाब से आर्थिक दण्ड आरोपित करते हुए जिसकी अधिकतम सीमा 25,000 रुपये की वसूली का आदेश 25 अगस्त, 2014 को  दिया है।
राज्य सूचना आयुक्त श्री उस्मान ने सेठ एम0आर0 जयपुरिया स्कूल लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा जनसूचना अधिकारी एवं जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजूवाल को आगामी तिथि 23 सितम्बर, 2014 को आयोग में उपस्थित होने तथा वादी श्री शैलेन्द्र सिंह चैहान द्वारा आर0टी0आई0 के अन्तर्गत मांगी गयी सूचनाओं को भी उपलब्ध कराने के आदेश दिए है।
राज्य सूचना आयुक्त श्री उस्मान ने जिलाधिकारी लखनऊ तथा जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ को भी पारित आदेश की प्रति भेजते हुए जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या अंजूवाल से 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आर्थिक दण्ड की वसूली करने के निर्देश दिये है। उन्होेंने जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ को 30 दिन के अंदर वादी श्री शैलेन्द्र सिंह चैहान को सूचनाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in