Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में 8 सितम्बर (सोमवार) को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी और योगी आदित्यनाथ सिराथू (कौशाम्बी) और रोहनियां (वाराणसी) में संयुक्त सभाऐं करेगें। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र चरखारी(महोबा) में रहेगेें।

Posted on 08 September 2014 by admin

प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में 8 सितम्बर (सोमवार) को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी और योगी आदित्यनाथ सिराथू (कौशाम्बी) और रोहनियां (वाराणसी) में संयुक्त सभाऐं करेगें। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र चरखारी(महोबा) में रहेगेें।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी एवं योगी आदित्य नाथ 1 बजे फायर बिग्रेड मैदान सैनी, सिराथु में संतोष पटेल के पक्ष में जनसभा करेगें तथा सायं 3ः30 बजे कोरौता बाजार, पटेल तालाब (रोहनियां) में कृष्णा पटेल के पक्ष में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे।
केन्द्रीय लघु, सूक्ष्म मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र कल (8 सितम्बर) को दोपहर 1 बजे चरखारी की प्रत्याशी गीता सिंह के समर्थन आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें। सांसद रामचरित्र निषाद  9 सितम्बर को रोहनियां एवं 10 सितम्बर को सिराथु में पूरे दिन प्रचार में रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in