Categorized | लखनऊ.

डाॅबर आँवला हेयर आॅयल को मिला नया आधुनिक रूप प्रियंका चोपडा के साथ अब सोनाक्षी सिन्हा भी ब्राण्ड एम्बेस्डर

Posted on 08 September 2014 by admin

भारत की अग्रणी प्राकृतिक सौन्दर्य उत्पाद बनाने वाली कम्पनी डाॅबर इण्डिया लि0 ने आज अपने सबसे पुराने और बडे ब्राण्ड डाॅबर आँवला हेयर आॅयल का आधुनिक रूप पेष किया जो अब एक पतली और आसान टाॅप वाली बोतल में मिलेगा। 75 साल पुराने डाॅबर आंवला ब्राण्ड का ये आधुनीकरण नये जमाने की जीवनषैली के अनुरूप है।
नई पीईटी बोतल का पतला और सुडौल ढांचा हाथों में आराम से फिट होता है। इसके ऊपर फ्लिप टाॅप है जिससे तेल निकालने में आसानी होती है।
कंपनी ने डाॅबर आंवला हेयर आॅयल के लिए प्रियंका चोपडा के साथ साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को नया ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा भी की। ब्राण्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि करोडों के दिलों पर राज करने वाली बाॅलीवुड की दो अभिनेत्रियां डाॅबर आंवला हेयर आॅयल की ब्राण्ड एम्बेसडर बनी हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों का विज्ञापन जल्द ही टीवी पर दिखाया जायेगा।
डाॅबर इण्डिया लि0 के मार्केटिंग हेड - पर्सनल केयर, श्री प्रवीन जयपुरियार ने कहा, ’’हिन्दुस्तानी नारी बदल रही है और उसकी आकांक्षाएं और सौन्दर्य की जरूरतें भी, चाहे वो शहर में रहे या गांव में वो सुन्दर दिखना चाहती है और हर सौन्दर्य उत्पाद में आधुनिकता चाहती है। आज की औरत की बदलती जरूरतों को देखते हुए डाॅबर आंवला हेयर आॅयल ने खुद का रूप बदला है जिससे ब्राण्ड ज्यादा युवा, आधुनिक और आज के उपभोक्ता के मन मुताबिक बन गया है।’’

ब्राण्ड से जुडने पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ’’हर हिन्दुस्तानी की तरह मैं भी डाॅबर के प्रोडक्ट्स कई सालों से इस्तेेमाल कर रही हूं। इसीलिए डाॅबर आंवला जैसे इतने बडे सौन्दर्य ब्राण्ड से जुडकर मुझे बेहद खुषी हो रही है क्योंकि ये सबसे विष्वसनीय हेयर आॅयल ब्राण्ड है जिसे मैं खुद इस्तेमाल करती हूं।’’
श्री जयपुरियार ने कहा - ’’समय के साथ हमें डाॅबर आंवला को भी बदलने की और नए जमाने की औरत की जरूरतों के मुताबिक ढालने की जरूरत महसूस हुई। दषकों से डाॅबर आंवला हेयर आॅयल एक ऐसा विष्वसनीय ब्राण्ड बन गया है जिससे मां अपने घने काले बालों की देखरेख करने के लिए इस्तेमाल करती है और अपनी बेटी को भी इस्तेमाल करने की सलाह देती है। डाॅबर ने बिना किसी समझौते या कटौती किये अपने हेयर आॅयल में उसी उत्तम क्वालिटी को कायम रखा है।’’
डाॅबर आँवला हेयर आॅयल के बारे में:-
800 करोड रुपये वाला डाॅबर आंवला हेयर आॅयल डाॅबर इण्डिया का सबसे बडा ब्राण्ड है। 350 लाख से अधिक उपभोक्ताओं वाला ये आॅयल ब्राण्ड देष में भी सबसे बडा है। बाॅलीवुड अभिनेत्रियां जैसे जयाप्रदा, श्रीदेवी, जूही चावला, करिष्मा कपूर और रानी मुखर्जी इससे पहले जुड चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in