Categorized | लखनऊ.

प्रमुख सचिव सूचना ने किया इण्डियन सिल्क एक्सपो प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Posted on 08 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव श्री नवनीत सहगल ने आज महात्मा गाँधी मार्ग लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में ग्रामीण हस्तकला विकास समिति द्वारा आयोजित इण्डियन सिल्क एक्सपो प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। यह प्रदर्शनी 08 सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में देशभर के कोने-कोने से विविध स्थानों की लोकप्रिय वैरायटी की साड़ीयाँ एवं ड्रेस मैटेरियल पेश किये गये हैं, जो मन को लुभाने वाले तरह तरह के डिजाइन, पैटन्र्स, कलर-काॅम्बिनेशन सहित साडि़यों का आकर्षक कलेक्शन प्रदर्शनी में उपलब्ध है। इसके साथ, फैशन ज्वैलरी कलेक्शन भी प्रदर्शित किया गया है।
ग्रामीण हस्तकला विकास समिति द्वारा आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी व सेल में देश के विविध प्रांतो की राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का चुनिदां संग्रह तथा साडि़यों एवं ड्रेस मटेरियल दर्शको के आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है। इस विशिष्ट संग्रह में तमिलनाडु से कोयम्बटोर सिल्क, कांजीवरम् सिल्क, कर्नाटक से बेंगलूर सिल्क, क्रेप और जाॅर्जेट साड़ी, बेगंलूर सिल्क, राॅ सिल्क मैटेरियल, आन्ध्र प्रदेश से कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलगिरी ड्रेस मैटेरियल उपाड़ा, गडवाल, धर्मावरम, प्योर सिल्क जरी साड़ी, बिहार से टसर, कांथा, भागलपुर सिल्क ड्रेस मैटेरियल, पंजाबी फुलकारी वर्क सूट व ड्रेस मैटेरियल, ब्लाॅक हैण्डप्रिन्ट, खादी सिल्क एवं काॅटन ड्रेस मैटेरियल सम्मिलित किये गयें है।
प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। साथ ही बुनकरों द्वारा विशेष छूट भी प्रस्तवित की गयी है, जो इस आयोजन को और भी आकर्षक बना रही है। देशभर के 100 श्रेष्ठ बुनकर नेशनल सिल्क एक्सपो प्रदर्शनी में सिल्क एवं काॅटन साडियां, सूट्स, ब्लाॅक प्रिंटस, जाॅर्जेट साडियां, डिजाइनर साडि़यां-सूट्स, प्रिटंेड साडि़यां, बनारसी सिल्क साडि़यों, पंजाबी फुलकारी वर्क के व्यापक संग्रह के अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहें हैं।
इण्डियन सिल्क एक्सपो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा सिल्क, घिचा सिल्क साड़ी, मलबरी राॅ सिल्क, ब्लाॅक प्रिन्टेड सिल्क साड़ी, गुजराती से बान्धनी, पटोला, कच्छ एम्ब्रोयडरी, गुजराती मिरर वर्क एवं डिजायनर कुर्ती, जम्मू व कश्मीर से तबी सिल्क साड़ी, पश्मिना शॅाल, चिनान सिल्क साड़ी, मध्यप्रदेश से चंदेरी, माहेश्वरी काॅटन एण्ड सिल्क  साड़ी सूट, उड़ीसा से बोमकाई, संभलपुर, राजस्थान से बंधेज, बांधनी सिल्क साड़ी, जयपुर कुर्ती, ब्लाॅक प्रिन्ट, सांगानेरी प्रिन्ट, कोटा डोरिया उत्तर प्रदेश से तंचोई बनारसी, जामदानी, जामावार, ब्रोकेट ड्रेस मैटेरियल, लखनवी चिकन, पश्चिम बंगाल से शातिं निकेतन, कांथा साड़ी, डिजाइनर साड़ी, बालुचरी, नीमजरी साड़ी प्रिन्टेड साड़ी, धाकई जामदानी, एवं महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैटणी साडि़याँ प्रस्तुत की गई हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in