Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव

Posted on 08 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री तेज प्रताप सिंह यादव की के लिए स्वयं दो दिन 7-8 सितम्बर,2014 को संघन चुनाव प्रचार करेगें। वे रविवार को 3 और सोमवार को 2 जनसभाओं को सम्बोधित करेगें। स्मरणीय है श्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और आजमगढ़ दोनों निर्वाचन क्षेत्रो से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होने आजमगढ़ क्षेत्र से संसद की सदस्यता स्वीकार की है। उनके द्वारा रिक्त मैनपुरी क्षेत्र में 13 सितम्बर,2014 को उपचुनाव हो रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि श्री मुलायम सिंह यादव अपने चुनावी भ्रमण कार्यक्रम में 7 सितम्बर,2014 को 12Û15 बजे कासमा चैराहा के पास श्री राधेश्याम यादव पूर्व प्रधान गढ़ारा के खेत के मैदान में, 1Û30 बजे आदर्श इन्टर कालेज का मैदान, किशनी में तथा 2Û30 बजे नेशनल डिग्री कालेज का मैदान, भोगांव में जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
8 सितम्बर,2014 को श्री मुलायम सिंह यादव 12Û15 बजे रामलीला मैदान, जसवंतनगर में और 1Û30 बजे क्रिश्चियन कालेज ग्राउण्ड, मैनपुरी में चुनावी सभाएं करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in