राजस्व वसूली में खराब प्रगति पर व्यापारकर तथा परिवहन को नोटिस

Posted on 05 September 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने राजस्व से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लायी जाय तथा समय से शत-प्रतिशत की पूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होनें व्यापारकर तथा परिवहन की कर-करेत्तर की राजस्व वसूली शत-प्रतिशत से कम पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होनें बैठक में अनुपस्थित रहने पर ए0आर0एम0 रोड़वेज तथा सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोकने के आदेश दिये। जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में राजस्व कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रही थी।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अब तक कर-करेत्तर राजस्व की आय 25 करोड़ 23 लाख है। स्टाम्प, आबकारी, मनोरंजन, वन, भू-राजस्व, वाटमाप की वसूली शत-प्रतिशत से अधिक पायी गयी जबकि व्यापारकर व परिवहन की वसूली शत-प्रतिशत से कम रही। उन्होनें शत-प्रतिशत वसूली करने वाले अधिकारियों से अपेक्षा की वे इसे और बढ़ायेगे। उन्होनें कम वसूली पर व्यापारकर व परिवहन से सम्बन्धित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस मौके पर मुख्यदेय व विविधदेय की भी समीक्षा की। मुख्यदेय की वसूली शत-प्रतिशत है। विविधदेय में अब तक 723.34 लाख की वसूली हुयी है। डी0एम0 ने 10 बडे बकायेदारों से वसूली में कडाई के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार बैंक अधिकारियों से समन्वय बनाकर वाहन की व्यवस्था करें और नियमित वसूली हेतु क्षेत्रों में जाय।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अभियोजन की भी समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, ए0डी0एम0 वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी, ए0डी0एम0 प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर अमित कुमार सिंह तथा सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in