आचार्य वंदन, छात्र अभिनन्दन’ कार्यक्रम आज

Posted on 05 September 2014 by admin

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर में शिक्षक दिवस पर आज प्रातः 9.30 बजे से ‘आचार्य वंदन, छात्र अभिनन्दन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें विद्यालय की ओर से कक्षा दशम व द्वादश के मेधावियों के साथ आचार्यों का सम्मान किया जायेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. लालता प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2014 में हाईस्कूल में 10 सीजीपीए ग्रेड में 21 परीक्षार्थी तथा इण्टरमीडिएट के 80 प्रतिशत के ऊपर अंक अर्जित करने वाले 28 छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया जायेगा। इस मौके पर विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रान्तीय मेधावी छात्र योग्यता परीक्षा में प्रान्त स्तर पर द्वितीय स्थान पाने वाले विशाल शुक्ला सहित चयनित नौ छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जायेगा। समारोह में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के आचार्यों को प्रबन्ध समिति की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in