Categorized | लखनऊ.

लखनऊ विश्वविद्यालय तथा अन्य संस्थाओं के लिये अनुदान स्वीकृत

Posted on 05 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 के प्रथम 6 माह के व्यय हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा कला एवं शिल्प महाविद्यालय को 6,66,67,000 रुपये (छः करोड़ छाछठ लाख सड़सठ हजार रुपये) स्वीकृत किये गये हैं।
यह जानकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, श्री नीरज कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित विकास अध्ययन संस्थान हेतु 1,34,000 रुपये (एक लाख चैतीस हजार रुपये) स्वीकृत किये गये हैं।
प्रमुख सचिव ने बताया कि दयाल बाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा को 3,19,21,000 रुपये (तीन करोड़ उन्नीस लाख इक्कीस हजार रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि अवमुक्त की जा रही धनराशि का कोषागार से आहरण तत्काल आवश्यकता पड़ने पर किया जायेगा तथा धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को यथा समय उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा। उसके पश्चात ही अवशेष धनराशि स्वीकृत की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in