Categorized | लखनऊ.

आज पहली और दूसरी उड़ान से 350-350 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए

Posted on 05 September 2014 by admin

हज-2014 हेतु हज हाउस से आज उड़ान संख्या- एस0वी0 5429 से 350 एवं दूसरी उड़ान संख्या- एस0वी0 5427 से भी 350 हज यात्री मदीना रवाना हुए।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य समिति के सचिव डाॅ0 सुल्तान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की दिल्ली से जाने वाली पहली उड़ान संख्या-एस0वी0 5419 से 121, दूसरी उड़ान संख्या-एस0वी0 5417 से 442, तीसरी उड़ान संख्या- एस0वी0 5421 से 450 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए।
श्री अहमद ने बताया कि इसी तरह आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जाने वाली पहली उड़ान संख्या- एस0वी0 5445 से 300, दूसरी उड़ान संख्या- एस0वी 5447 से 300 से हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए। इस प्रकार उत्तर प्रदेश से 04 सितम्बर, 2014 को 2313 हज यात्री रवाना हुए। अब तक उत्तर प्रदेश के कुल 15527 हज यात्री मदीना के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in