Categorized | लखनऊ.

डा0 अरूणा रानी चन्द्रा, डा0 छाया उपाध्याय, डा0 सत्यमूर्ति तोमर का स्थानान्तरण निरस्त तथा डा0 ताबिन्दा ख्वाजा एवं डा0 दीनानाथ मिश्रा का स्थानान्तरण संशोधित

Posted on 05 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त निदेशक ग्रेड की चिकित्सा अधिकारी डा0 अरूणा रानी चन्द्रा, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ, डा0 छाया उपाध्याय स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय आगरा एवं डा0 सत्यमूर्ति तोमर बालरोग विशेषज्ञ स्कूल हेल्थ डिस्पेन्सरी, आगरा का स्थानान्तरण निरस्त कर दिया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री अरविन्द कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि डा0 अरूणा रानी चन्द्रा संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ का स्थानान्तरण मुख्य चिकित्साधिकारी मैनपुरी के अधीन, डा0 छाया उपाध्याय स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय आगरा को जिला संयुक्त चिकित्सालय कासगंज एवं डा0 सत्यमूर्ति तोमर बालरोग विशेषज्ञ स्कूल हेल्थ डिस्पेन्सरी आगरा का स्थानान्तरण तथा उप मुख्य चिकित्साधिकारी कासगंज के पद पर किया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग की चिकित्साधिकारी डा0 ताबिन्दा ख्वाजा चिकित्साधिकारी यू0एफ0डब्लू0ई0 छितवापुर लखनऊ का स्थानान्तरण सी0एम0ओ0 प्रतापगढ़ के अधीन किया गया था, को संशोधित करते हुए उन्हें राज्य स्वास्थ्य संस्थान अलीगंज लखनऊ में तथा संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डा0 दीनानाथ मिश्रा चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सकलडीहा चन्दौली का स्थानानतरण वरिष्ठ परार्मशदाता जिला महिला चिकित्सालय मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया था को संशोधित करते हुये अब उन्हें अपर मुख्य चिकित्साअध्ािकारी चन्दौली के पद पर तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in