Categorized | लखनऊ.

पूर्वदशम् छात्रवृत्ति की आॅनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर

Posted on 05 September 2014 by admin

प्रदेश सरकार ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा 09 एवं 10 में अध्ययनरत् पात्र छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम् छात्रवृत्ति के लिए आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2014 निर्धारित की है। इसके साथ ही छात्र द्वारा छात्रवृत्ति के लिए मैनुअल ढंग से भरा हुआ आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। 30 सितम्बर के पश्चात वेबसाइट लाॅक कर दी जायेगी, तथा अन्तिम तिथि के बाद आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
निदेशक, समाज कल्याण श्री सुरेन्द्र विक्रम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप छात्रवृत्ति की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेबीवसंतेीपचण्नचण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। वेबसाइट खेालते ही होम पेज पर ‘‘स्टुडेण्ट सेक्शन’’ में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। छात्र को सर्वप्रथम आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरते ही एक रजिस्ट्रेशन नम्बर जनरेट होगा। जिसके आधार पर ही छात्रवृत्ति संबंधी आगे की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, रजिस्ट्रेशन फार्म में ही 6 से 8 अंकों का स्वतः निर्मित पासवर्ड डालना पड़ेगा, जिसे छात्र द्वारा भविष्य के लिए नोट किया जायेगा। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर कम्प्यूटर से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त होगी, जिसके आधार पर छात्र द्वारा आॅनलाइन आवेदन फार्म भरा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in