Categorized | लखनऊ.

आगामी 13 सितम्बर को उपनिर्वाचन होने के कारण संबंधित जनपदों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा

Posted on 04 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी 13 सितम्बर को होने वाले लोकसभा/विधानसभा उपनिर्वाचन-2014 से संबंधित सभी जनपदों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 13 सितम्बर को संबंधित जिलों के कोषागार तथा उपकोषागार भी  बन्द रहेंगे। जिन जनपदों में उपचुनाव होने हैं उनमें मैनपुरी, इटावा (मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) तथा सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, खीरी, लखनऊ, हमीरपुर, महोबा, कौशाम्बी, बहराइच एवं वाराणसी (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in