Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की सभी सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान

Posted on 04 September 2014 by admin

उ0प्र0 सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक डा0 बी0के0 यादव ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश की कृषि एवं कृषकों के प्रति गम्भीरता एवं उनके हितों को सर्वोपरि रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में तथा श्री राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की समस्त संचालित सहकारी चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2013-14 के दौरान कुल क्रय किये गये 696.07 लाख कुन्तल गन्ने का 280 रुपये प्रति कुन्तल की दर से देय कुल गन्ना मूल्य 1929.27 करोड़ रुपये का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। किसी भी सहकारी चीनी मिल पर किसानों का कोई गन्ना मूल्य बकाया नहीं है। इसके साथ आगामी पेराई सत्र 2014-15 के सफलतापूर्वक संचालन हेतु शीर्ष प्राथमिकता पर मिलों में मशीनरी मरम्मत कार्य एवं रख-रखाव कार्य कराया जा रहा है तथा इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलें समय से पेराई कार्य प्रारम्भ कर दें ताकि सहकारी मिल क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के अधीन संचालित समस्त सहकारी चीनी मिलें माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में कृषकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं गम्भीरता से संचालित की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in