Categorized | लखनऊ.

चालू वित्तीय वर्ष में 31 अगस्त तक 10526.47 लाख मत्स्य बीज उत्पादन, 10297.28 लाख मत्स्य बीज वितरण तथा 229.19 लाख मत्स्य बीजों का संचयन किया गया

Posted on 04 September 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार के मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम/योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रियता लाने के निर्देशों के अनुपालन के सार्थक परिणाम मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य बीज वितरण/विपणन तथा संचयन कार्यक्रमों में आये हैं। मत्स्य पालन निदेशालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014-15 में मत्स्य बीज उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य 17350.20 लाख मत्स्य बीज के सापेक्ष 31 अगस्त, 14 तक 10526.47 लाख मत्स्य बीजों का उत्पादन किया जा चुका है। इसमें उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम की है हैचरियों में 1393.07 लाख मत्स्य बीज, मत्स्य विभाग के प्रक्षेत्रों में 316.42 लाख मत्स्य बीज, निजी क्षेत्र की मिनी हैचरियों में 6904.64 लाख मत्स्य बीजों, छोटी रियरिंग इकाइयों में 1912.34 लाख मत्स्य बीजों का उत्पादन किया जा चुका है।
इसी प्रकार 31 अगस्त, 14 तक 10297.28 लाख मत्स्य बीजों का वितरण किया जा चुका है। उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम की हैचरियों द्वारा 1178.93 लाख मत्स्य बीजों, विभागीय मत्स्य प्रक्षेत्रों द्वारा 309.47 लाख मत्स्य बीज, निजी क्षेत्र की मिनी हैचरी द्वारा 6896.54 लाख मत्स्य बीजों तथा छोटी रियरिंग यूनिटों द्वारा 1912.34 लाख मत्स्य बीजों का वितरण किया जा चुका है।
मत्स्य बीजों के संचयन कार्यक्रम के अन्तर्गत माह 31 अगस्त तक कुल 229.19 लाख मत्स्य बीजों का संचय किया गया है। इसमें उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम के जलाशयों में 158 लाख मत्स्य बीज तथा उ0प्र0 मत्स्य विकास विभाग के जलाशयों में कुल 71.19 लाख मत्स्य बीजों का संचय किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in