Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षक दिवस 05 सितम्बर के अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कारों का वितरण

Posted on 04 September 2014 by admin

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा भारत वर्ष के द्वितीय राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् महान दार्शनिक डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन दिनांक 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-14 इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित किया जाना था लेकिन उस क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता होने के कारण इसके कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में श्री महबूब अली, मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा विशिष्ट अतिथि श्री विजय बहादुर पाल राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं श्री विनोद कुमार सिंह ‘‘पंडित सिंह’’ राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतिभाग करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा माध्यमिक स्तर के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त सात चयनित अध्यापकों को सम्मानित किया जायेगा। उनमें श्रीमती सुषमा कथूरिया, प्रधानाचार्या राजा राम महिला इण्टर कालेज बदायूं। श्री प्रेम नारायण सिंह, प्रधानाचार्य, भैय्या हरिमान दत्त इण्टर, धानेपुर गोण्डा। डाॅ0 प्रेम स्वरूप शर्मा, प्रधानाचार्य जैन इण्टर कालेज रामपुर। डाॅ0 सुरेन्द्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ, प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वरी सिंह इण्टर कालेज, शेखपुर बुजुर्ग, जालौन, श्री राधे श्याम वर्मा, सहायक अध्यापक, किसान इण्टर कालेज, बभनान, बस्ती। श्रीमती सुनीता सचान, प्रधानाचार्या, कन्या विद्यापीठ इण्टर कालेज, कायमगंज फर्रूखाबाद तथा श्री राम अवतार सिंह यादव, प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सैदपुर गाजीपुर है।
समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे, जिसमें गुरू वन्दना-भारतीय बालिका विद्यालय इण्टर कालेज, लखनऊ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना- राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सिंगार नगर लखनऊ की छात्राओं द्वारा भारत गीत- वरदान इण्टरनेशनल एकेडमी खरगापुर गोमती नगर लखनऊ तथा स्वागत गीत नवयुग कन्या इण्टर कालेज, लखनऊ की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा किया जायेगा। समारोह के अंत में शिक्षा निदेशक (मा0) अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in