Categorized | लखनऊ.

पशुधन विकास परिषद में कृत्रिम गर्भाधान हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त सीमेन उपलब्ध

Posted on 04 September 2014 by admin

उ0प्र0 पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 बलभद्र सिंह यादव ने समस्त जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि पशुपालकों के दुधारू पशुओं की वृद्धि हेतु संचालित किये जा रहे कृत्रिम गर्भाधान हेतु परिषद से सीमेन प्राप्त करने के समय एक पशुचिकित्सक को सीमेन की चेकिंग हेतु अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रगति रिपोर्ट भेजते समय केवल कितने पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया है इस रिपोर्ट के साथ अब यह भी बताना होगा कि उ0प्र0 विकास परिषद से प्राप्त सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान किये गये पशुओं से कितनी पशु संतानों की उत्पत्ति हुई है। अब उत्पन्न संततियों की सूचना भेजनी अनिवार्य कर दी गयी है।
डाॅ0 यादव ने बताया कि उ0प्र0 पशुधन विकास परिषद में उच्च गुणवत्ता का सीमेन उपलब्ध है। परिषद से प्रदेश के समस्त जनपदों के पशु चिकित्सा केंद्रों/उपकेंद्रों/मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को सीमेन पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पशुआंे का कृत्रिम गर्भाधान किये जाने की संख्या के साथ अब कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न पशु संतानों की संख्या भी बतानी होगी। पशुधन विकास परिषद के सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया से उत्पन्न सभी पशु संततियाँ स्वस्थ एवं अच्छी नस्ल की है। किसान एवं पशुपालकों में भी उत्तम नस्ल के पशुओं की वृद्धि होने से खुशी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in