Categorized | लखनऊ.

आज 299 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए

Posted on 04 September 2014 by admin

हज-2014 हेतु हज हाउस से आज उड़ान संख्या- एस0वी0 5321 से 300 हज यात्रियों की बुकिंग थी, परन्तु एक हज यात्री श्रीमती किशवरी जो बदायूं जिले की रहने वाली हैं, की तबियत खराब हो जाने के कारण नहीं जा सकीं। इस प्रकार आज लखनऊ इम्बार्केशन से केवल 299 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुये।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य समिति के सचिव डाॅ0 सुल्तान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की दिल्ली से जाने वाली पहली उड़ान संख्या-एस0वी0 5317 से 450, दूसरी उड़ान संख्या-एस0वी0 5315 से 422 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए।
श्री अहमद ने बताया कि इसी तरह आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जाने वाली उड़ान संख्या- एस0वी0 5349 से 300 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुए। इस प्रकार उत्तर प्रदेश से 03 सितम्बर, 2014 को 1471 हज यात्री रवाना हुए। अब तक उत्तर प्रदेश के कुल 13214 हज यात्री मदीना के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।
श्री अहमद ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिये राज्य हज समिति ने स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया का एक काउंटर हज हाउस परिसर मंे खुलवाया है, जिसमें हज यात्री अपनी धनराशि आवश्यकतानुसार जमा कर सकते हैं। इससे हज यात्रियों को अपनी धनराशि जमा करने हेतु दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in