Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी ने नेताओं के कार्यक्रमों को अंमित रूप देना शुरू कर दिया है।

Posted on 04 September 2014 by admin

प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी ने नेताओं के कार्यक्रमों को अंमित रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी जहां हमीरपुर और चरखारी में थे, वही विधान मंडल नेता सुरेश खन्ना लखनऊ पूर्वी में प्रचार कर रहे थे।
उन्होंने आगे के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ट नेता केन्द्रीय लघु ,सूक्ष्म मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र कल 4 सितम्बर से  चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। श्री मिश्र 4 सितम्बर को नोयडा में रहेगें तथा 5 सितम्बर को सहारनपुर तथा बिजनौर के उपचुनाव प्रचार करेगें।
श्री पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी 4 सितम्बर को पूरे दिन मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे, जहां वे कुसमरा (किसनी विधानसभा) तथा अलीपुर (भोगांव विधानसभा) में सभायें करेगें। 5 सितम्बर को डाॅ0 बाजपेयी बलहा (बहराइच) में रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in