Categorized | लखनऊ.

‘समाजवादी पेंशन योजना‘ से 40 लाख गरीब परिवार लाभान्वित होगंे

Posted on 03 September 2014 by admin

भारतवर्ष में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साक्षरता को समन्वित करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के लिए वित्तीय वर्ष-2014-15 में ‘समाजवादी पेंशन योजना‘ की शुरूआत की है। योजनान्तर्गत प्रदेश के 40 लाख गरीब परिवारोें को लाभान्वित करने के लिए कुल 2414 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘समाजवादी पेंशन योजना‘ के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जनपदवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश स्तर पर 1,14,43,458 आवेदन-पत्र प्राप्त किये गये हैं। योजनान्तर्गत लाभार्थी परिवारों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से धनराशि ई-पेमेंट के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजी जायेगा। लाभार्थी परिवार द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों को पूर्ण करने पर प्रत्येक वर्ष उसकी पेंशन राशि में 50 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी होगी, जिससे अगले 06 वर्षों में उसकी अधिकतम पेंशन 750 रुपये प्रतिमाह तक हो सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in