Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी मे विशेष सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक

Posted on 03 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी मे विशेष सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गयी। बैठक मंे अवध क्षेत्र के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को विशेष सदस्यता अभियान के अन्तर्गत सक्रिय युवाओं को बूथ स्तर तक भाजपा से जोड़ने के लिए कहा गया। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने की। श्री वर्मा ने ऐसे युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा कि जिन्होने प्रथम बार लोकसभा चुनाव मंे भाजपा को वोट दिया है और वे युवा जो भाजपा की नीतियों से जोड़ने के इच्छुक हों को जोड़ा जाय। विशेष सदस्यता अभियान को निर्धारित समय सीमा मे समाप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कहा गया।
बैठक मंे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी राहुल मिश्र ने विशेष सदस्यता अभियान के तहत क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम तय किये। प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय मिश्र को बलरामपुर, श्रावस्ती, डा0 शशिभूषण शुक्ल हरदोई, हर्षवर्धन सिंह गोण्डा, सुदीप मिश्रा फैजाबाद, शिवशंकर शर्मा बाराबंकी, संजय सिंह राठौर लखीमपुर, अमित सोनकर लखनऊ जिला, अमित अवस्थी सीतापुर, आदित्य ठाकुर रायबरेली, पवन यादव महानगर लखनऊ, राजकिशोर रावत उन्नाव व अभिषेक सिंह ‘सोमू’ का बहराइच प्रवास तय किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा साकेत सिंह सोनू, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय मिश्र एवं अन्य क्षेत्रीय भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in