Categorized | लखनऊ.

राज्य योजना स्वीकृति समिति की ब्ैाठक बैठक में पेयजल योजनाओं हेतु 1036.39 करोड़ रूपये के प्रस्ताव स्वीकृति

Posted on 30 August 2014 by admin

प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की राज्य योजना स्वीकृति समिति बैठक में विभिन्न मदों में पेयजल योजनाओं से सम्बन्धित कुल लगभग 1036.39 करोड़ रूपये के प्रस्ताव स्वीकृति किये गये।
उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास प्रमुख सचिव श्री अरूण सिंघल की अध्यक्षता में यूपीआरआरडीए के सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन (एनआरडीडब्ल्यूपी) की राज्य योजना स्वीकृति बैठक आयोजित की गई। प्रमुख सचिव ने बताया कि स्वीकृत पेयजल योजना में सामान्य आच्छादन मद में 609.72 करोड़ रूपये, गुणवत्ता प्रभावित बस्तियों में पेयजल योजनाओं हेतु 47.80 करोड़ रूपये गुणवत्ता प्रभावित बस्तियों में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं हेतु 207.68 करोड़ रूपये ईयरमार्क गुणवत्ता प्रभावित एवं जेई/एईएस प्रभावित बस्तियों में पेयजल योजनाओं हेतु 66.23 करोड़ रूपये एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों में संचालित विश्व बैंक परियोजना हेतु कुल 104.96 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाएं समिति द्वारा स्वीकृति की गईं हैं।
बैठक प्रमुख सचिव श्री सिंघल ने कड़े निर्देश दिये कि समिति द्वारा कार्यदायी संस्था उ0प्र0 जल निगम को सभी चालू योजनाएं शीघ्र पूर्ण करायें, जिससे इसका लाभ जनसामान्य को प्राप्त हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in