Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने अपने सलाहकार श्री करनैल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 30 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने सलाहकार श्री करनैल सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 करनैल सिंह एक योग्य और कर्मठ अधिकारी थे। उन्होंने सौंपे गए दायित्वों का सदैव बखूबी निर्वहन किया। श्री यादव ने  दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।
गौरतलब है कि आई0ए0एस0 अधिकारी के तौर पर अपने सेवाकाल के दौरान श्री करनैल सिंह प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, पर्यटन सचिव, गन्ना आयुक्त, आबकारी आयुक्त, जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर, केन्द्र सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in