उपरिगामी सेतु का कार्य प्रत्येक दशा में 30 सितम्बर तक पूर्ण किया जाय-डीएम

Posted on 30 August 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आज इलाहाबाद रोड पर निर्माणाधीन उपरिगामी रेलवे सेतु तथा कुड़वार नाका पर निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि इलाहाबाद रोड पर निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का रेलवे से सम्बन्धित कार्य पूर्ण हो चुका है, सेतु निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक दशा में 30 सितम्बर तक इलाहाबाद रोड के उपरिगामी सेतु का कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने बताया कि रेलवे तथा विधुत विभाग से जो समस्यायें थी उनका निराकरण कर लिया गया है। उन्होनें कहा कि इस उपरिगामी सेतु के निर्माण की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जायेगी तथा फोटोग्राफी कराई जायेगी। उन्होनें उपरिगामी सेतु के बगल सड़क के किनारे नाली की समस्या के निदान के लिए भी  सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कुड़वार नाका पर निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का भी निरीक्षण किया। उन्होनें रेलवे विभाग तथा सेतु निगम को प्रगति में और तेजी लाने हेतु निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि इस उपरिगामी सेतु की भी प्रत्येक सप्ताह प्रगति की समीक्षा व फोटोग्राफी कराई जायेगी। विधुत विभाग के अभियन्ता ने कहा कि वे विधुत समस्या का प्राथमिकता पर निदान करेगें। रेलवे के अधिकारी ने कहा कि नवम्बर माह तक रेलवे सम्बन्धी कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सेतु निगम से सम्बन्धित कार्य के बारे में सेतु निगम के अभियन्ता द्वारा मार्च, 2015 तक का समय कार्य पूर्ण करने हेतुु दिया गया है। डी0एम0 ने सभी सम्बन्धित को उक्त निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र, जिला विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनोद कुमार सिंह तथा सेतु निगम, रेलवे, विधुत विभाग के अभियन्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in