जनधन योजना के शुभारम्भ पर ग्राहक गोष्ठी व शिविर का हुआ आयोजन

Posted on 30 August 2014 by admin

प्रधानमंत्री जनधन योजना के शुभारम्भ के अवसर पर हरौरा शाखा पर आयोजित ग्रामीण विकास-ग्राहक गोष्ठी व शिविर में 1000 से अधिक किसानों व ग्रामीणों ने शिरकत की। शिविर में आए ग्रामीणों को जनधन योजना के बारे में तथा किसान क्रेडिट कार्ड संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) जवाहर लाल नेरूह सोलर मिशन (सोलर लाइट) जनरल क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से शाखा प्रबन्धक अजय द्विवेदी ने जानकारी दी।
शाखा के सहायक प्रबन्धक वे जनधन योजना के प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि जनधन योजना देश से गरीबी उन्मूलन की एक सार्थक कोशिश है। हरौरा शाखा द्वारा इस अभियान के तहत 500 से अधिक खाते खोले जा चुके है। सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन अभियान के तहत हरौरा शाखा द्वारा आरडीह गाॅव के सभी परिवारों में मुखिया व उसकी पत्नी के खाते खोलकर संतृप्त किया गया है। अगले चरण में सेवा सेज के अन्य गाॅवों में भी अभियान चलाया जायेगा।
शिविर में उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए एल0पी0 शर्मा सहायक प्रबन्धक द्वारा किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। समारोह व शिविर में हन्न हरौरा के ग्राम प्रधान इन्द्रपाल सिंह ने ग्रामीणों से जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने तथा रोजी रोजगार व खेती किसानी के लिए ग्रामीण बैंक की सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी। हरौरा शाखा द्वारा आयोजित शिविर व ग्राहक गोष्ठी में सायं 4 बजे से विज्ञान भवन दिल्ली में जनधन योजना के शुभारम्भ समारोह का प्रसारण जनता को दिखाया गया।
प्रधानमंत्री जनधन योजा के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए आने वो दिनों में शाखा द्वारा गाॅव-गाॅव में शिविर व चैपाल लगाकर खाता खोलने व ग्रामीण बैंक की अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने का अभियान चलाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in