Categorized | लखनऊ.

शासकीय धन का समय से सद्पयोग करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र: मुख्य सचिव

Posted on 28 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि शासकीय धन का समय से सदु्पयोग करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन अपनी ड्यूटी अवधि के अतिरिक्त स्वेच्छा से करने वाले कर्मी प्रशंसा के पात्र होते हैं। उन्होंने कहा कि एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों में जागरूकता पैदा होने के साथ-साथ भ्रम की स्थिति दूर होती है। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मी को कभी भी अपने दायित्वों से मुकरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि एच0आई0वी0/एड्स की रोकथाम एवं उपचार हेतु समय से जानकारी अत्यन्त आवश्यक कार्य है।
मुख्य सचिव आज उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी के वित्तीय वर्ष 2013-14 में की गई गतिविधियों की अभिलेखीकरण पुस्तिका का विमोचन करने के उपरान्त रेड रिबन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी ने पूरे देश में रेड रिबन एक्सपे्रस के प्रचार-प्रसार कार्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों को अपने वित्तीय वर्ष के कार्यों का अभिलेखीकरण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी ने वित्तीय वर्ष 2013-14 की कार्ययोजना नुसार को लक्ष्य को पूर्ण कर प्राप्त बजट का सदुपयोग समय से सुनिश्चित कराया है।
श्री रंजन ने रेड रिबन एक्सप्रेस के प्रचार-प्रसार कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी देवरिया, श्री रविकान्त तत्कालीन जिलाधिकारी इलाहाबाद, श्री राजशेखर, तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी रायबरेली, तत्कालीन वित्त नियंत्रक श्री मनोज तिवारी, डाॅ0 प्रीति पाठक, डाॅ0 राकेश तिवारी, निर्मल तिवारी सहित अन्य को भी सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक श्री आशीष कुमार गोयल ने सोसाइटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि रेड रिबन एक्सप्रेस प्रदेश में विगत 27 सितम्बर से 05 दिसम्बर तक प्रदेश के 22 जनपदों से गुजरी थी जिसको 23,71,800 दर्शकों ने देखा था तथा 3433 यूनिट रक्तदान किया गया था। जनपद रायबरेली में लगभग 56 हजार लोगों द्वारा रेड रिबन एक्सप्रेस का अवलोकन किया गया था जो राष्ट्रीय रिकार्ड था। उन्होंने बताया कि जनपद देवरिया में रेड रिबन एक्सप्रेस को देखने हेतु 32 किमी0 मानव श्रृंखला बनी थी तथा 5 हजार लोगों का निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कराया गया था ।
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अरविन्द कुमार, ने एड्स नियन्त्रण सोसाइटी को बधाई दी व कहा कि सोसाइटी द्वारा इस क्षेत्र में कार्यों को सफल बनाने के लिए एन0जी0ओ0 का पूर्ण सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने सोसाइटी द्वारा बनाई गई अभिलेखीकरण पुस्तिका को भी सराहा व उ0प्र0 राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी की टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सचिव गोपन श्री आलोक कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ श्री राजशेखर, एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक श्री नरेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in