Categorized | लखनऊ.

पशु चिकित्सा केंद्रों पर चिकित्सकों को उपस्थित रहने के निर्देश

Posted on 28 August 2014 by admin

उ0प्र0 के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने जनपद के समस्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनपदों के पशु चिकित्सालयों/पशुचिकित्सा केंद्रों/उपकेंद्रों में पशुचिकित्सकों को कार्यालयों/ चिकित्सालयों में समय से उपस्थिति कराना सुनिश्चित करें और सभी पशु चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी भी करें। उन्होंने पशुधन विकास निदेशालय के निर्देशक को भी निर्देश दिए हैं कि वे समस्त मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों की भी उपस्थिति की जानकारी करें और बिना अनुमति अथवा अवकाश स्वीकृति के बगैर जिला मुख्यालयों तथा कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर दण्डात्मक कार्रवाई करें।
पशुधन विकास मंत्री श्री सिंह ने समस्त, पशु चिकित्सकों को पशुपालकों के पशुओं का इलाज सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ग्रस्त सभी जनपदों के पशुओं को रोगों से बचाव करने हेतु टीकाकरण करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिथिलता अथवा शिकायतें मिलने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जनपदों के समस्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण करने और पशुचिकित्सकों को सक्रियता के साथ बीमार पशुओं के इलाज हेतु मौके पर पहुंचने के अलावा पशु चिकित्सालयों पर भी आने वाले बीमार पशुओं का इलाज करना है। पशु अस्पताल बंद पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों के पशु चिकित्सालयों पर टीके तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in