Categorized | लखनऊ.

पंचायती राज विभाग के तहत सफाई कर्मचारी अधिष्ठान मद में 487 करोड़ रुपये जारी

Posted on 28 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के अनुसूचित जाति के सफाई कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान हेतु 487.04 करोड़ रुपये जारी कर दिया है।
यह जानकारी आज यहाँ पंचायती राज निदेशक श्री उदयवीर सिंह यादव ने देते हुए बताया कि आवंटित बजट केवल अनुसूचित जाति के सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ के लिए 5.29 करोड़, उन्नाव के लिए 7.60 करोड़, रायबरेली के लिए 3.39 करोड़, हरदोई के लिये 3.69 करोड़, लखीमपुर खीरी के लिये 2.92 करोड़ एवं जनपद सीतापुर के लिये 9.43 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in