Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) के स्थान पर राजीव गांधी खेल अभियान (आर0जी0के0ए0) योजना लागू होगी -भुवनेश कुमार

Posted on 28 August 2014 by admin

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा पायका योजना के स्थान पर राजीव गांधी खेल अभियान योजना उत्तर प्रदेश राज्य में लागू की जायेगी। यह जानकारी खेल विभाग के सचिव श्री भुवनेश कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत तथा ब्लाक स्तर पर खेल अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को प्रोत्साहित किया जा सके। इस योजना के अन्तर्गत आगामी 5 वर्षों में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अधीन प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक खेल मैदान का विकास किया जायेगा। ग्राम पंचायत स्तरीय खेल मैदान हेतु कम से कम एक-दो एकड़ भूमि आवश्यक होगी। उन्होंने बताया कि इन खेल मैदानों का विकास मनरेगा योजना के अन्तर्गत किया जायेगा तथा खेल मैदान के रख-रखाव एवं समुचित उपयोग का उत्तरदायित्व संबंधित ग्राम पंचायत का होगा।
श्री कुमार ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में आगामी 5 वर्षों में ब्लाक मुख्यालय पर 6-7 एकड़ भूमि पर एक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का विकास किया जायेगा। इस काम्पलेक्स की स्थापना हेतु मनरेगा योजना के अन्तर्गत 80 लाख रुपये की धनराशि से आउटडोर खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन्डोर स्पोर्ट्स हाल का निर्माण 80 लाख रुपये की धनराशि से वरीयता क्रम में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ए.सी.ए., बी.आर.जी.एफ. (पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि) तथा आर.जी.के.ए. योजना की धनराशि से किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in