Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती रंगदारी की घटनाओं पर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर कौन लोग है,

Posted on 27 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती रंगदारी की घटनाओं पर चिता व्यक्त करते  हुए कहा कि आखिर कौन लोग है, जो लगातार सत्ता सरंक्षण की आड़ में समाज का उत्पीड़न करने में लगे है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा वैसे तो पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ते रंगदारी के मामले  और उनके कारण से हो रही हत्याओं के कारण प्रदेश में दहशत का वातावरण वन रहा है। अकेले शामली में पिछले एक माह में 11 हत्याऐं हो चुकी हैं । उन्होंने कैराना कस्बे में रंगदारी न देने के कारण कल दिन दहाडे़ हुए दोहरे हत्या काण्ड में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा और अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही की मांग की।
श्री पाठक ने कहा कि दादरी में रंगदारी और अवैध वसूली का विरोेध करने के कारण ही भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या की गयी थी।  लगातार हम कह रहे है वैसे तो पूरे प्रदेश में, किन्तु राज्य के पश्चिमी इलाके में अपहरण और रंगदारी की बढ़ती घटनाओं के कारण आम जन दहशत में है। व्यापारी वर्ग पलायन की ओर है। अकेले शामली जनपद में विगत एक माह मंे 11 हत्यायें हो चुकी है, 8 लूट की बड़ी वारदाते हुई। लगातार व्यापारी वर्ग सुरक्षा की मांग कर रहा है। कल कैराना कस्बे में दिन दहाडे कोतवाली के समीप स्थित लोहा व्यापारी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर दो ममेरे  व्यापारी भाईयों को गोलियों से छलनी किया, घटना से पूरे जनपद में भय और आंतक का वातारण बना हुआ है। इस डबल मर्डर के विरोध में पूरे जनपद में अनिश्चित कालीन बंदी है। लोग मांग कर रहे है कि हत्याकाड का खुलासा हो।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपनी हर नाकामी का ठिकरा भाजपा पर फोड़ने में जुटी समाजवादी पार्टी की सरकार आखिर सिलसिले वार हो रही रंगदारी की घटनाओं को क्यों देखना और सुनना नही चाहती। लगातार रंगदारी की घटनाएं क्यो हो रही हैं और इन घटनाओं को कैसे रोका जाये और इसका निदान कैसे हो राज्य सरकार को ही तय करना होगा। उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही घटनाओं का सबसे बड़ा कारण अखिलेश सरकार की वोट बैंक आधारित राजनीति है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में रंगदारी सहित अन्य संगीन घटनाओं में लगातार एक वर्ग विशेष के लोंगो सलिप्तता या राज्य में सत्तारूढ़ सपा से जुडे़ लोगों का नाम आने के कारण कार्यवाही के नाम पर अखिलेश सरकार चुप हो जाती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा अखिलेश सरकार रंगदारी, अपहरण व हत्याओं की बढ़ती वारदातों से दहल रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ठोस पहल करें। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार घटनाओं के आरोपी को सिर्फ आरोपी मानकर कार्यवाही करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in