Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव द्वारा कल बाढ़ प्रभावित जनपदों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं संबधित जनपदों में बाढ़ संबंधी कार्यांे की समीक्षा

Posted on 27 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन कल 26 अगस्त को बाढ़ प्रभावित जनपदों- बलरामपुर, गोण्डा तथा बहराइच के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं संबधित जनपदों में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ संबंधी कार्यांे की समीक्षा करेंगे।
मुख्य सचिव कल पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनपद बलरामपुर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जनपद गोण्डा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण अपरान्ह 1ः00 बजे करने के उपरान्त समीक्षा बैठक जनप्रतिनिधियों से भेंट तथा अपरान्ह 3ः00 बजे जनपद बहराइच के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक तथा जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।
बैठक में संबंधित जनपदों में बाढ़ से हुई क्षति, किये गये खोज तथा बचाव कार्य एवं प्रभावित व्यक्तियों, परिवारों को प्रदान की गई राहत सहायता इत्यादि पूर्ण विवरण के साथ संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in