Categorized | लखनऊ.

साक्षर भारत मिशन के अन्तर्गत मूल्यांकन हेतु साक्षरता परीक्षा

Posted on 23 August 2014 by admin

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, उ0प्र0 द्वारा साक्षर भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत मूल्यांकन हेतु साक्षरता परीक्षा 24 अगस्त, 2014 को प्रदेश के 66 जनपदों के (कानपुर नगर, औरैया, लखनऊ एवं गाजियाबाद को छोड़कर) प्रत्येक विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित ‘लोक शिक्षा केन्द्रों‘ पर सुबह 10ः00 से 05ः00 बजे तक आयोजित की जायेगी।
निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा तथा सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, उ0प्र0 श्री अमर नाथ वर्मा ने आज यहां यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए प्रतिभागी को अपनी ग्राम पंचायत में स्थापित ‘लोक शिक्षा केन्द्र‘ अथवा ग्राम पंचायत भवन पर जा कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्हांेने कहा कि इस परीक्षा मंे बैठने के लिए 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वे सभी लोग जो नवसाक्षर हैं या  स्कूल बीच में छोड़ चुके हों या फिर पढ़ना-लिखना जानते हो किन्तु उनके पास साक्षरता प्रमाण पत्र न हो पात्र होंगे।
श्री वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कोई फीस नहीं होगी। परीक्षा में बैठने वाले अपना पंजीकरण 24 अगस्त तक करा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को पंजीकरण की रसीद परीक्षा केन्द्र पर लाना होगा। साक्षरता परीक्षा परीक्षार्थी के ग्राम पंचायत में ही होगी। परीक्षोपरान्त सन्तोषजनक स्तर पाये जाने पर परीक्षार्थी को साक्षरता प्रमाण पत्र मिलेगा।
प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस परीक्षा से परीक्षार्थी को अनेक लाभ मिलेंगे जिसमें साक्षर होने का प्रमाण पत्र के साथ आगे की शिक्षा के रास्ते भी खुलेंगे। प्रतिभागी को जीवन सुधार के लिए व्यवसायिक एवं अन्य कौशल प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। ज्ञातव्य हो की साक्षर भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत 15़ वय वर्ग के प्रतिभागी जो कार्यक्रम के अन्तर्गत बेसिक साक्षरता का पाठ्यक्रम पूर्ण करते हैं के मूल्यांकन हेतु राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालयी संस्थान, भारत सरकार द्वारा साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in