Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने सूखा एवं बाढ़ की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Posted on 23 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद में कम वर्षा को देखते हुए नहरें पूरी क्षमता से चलाई जाएं। नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि  पानी, बिजली, खाद, बीज की ऐसी व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाए कि आगामी रबी फसल पर कम वर्षा का कोई प्रभाव न आने पाए। सभी सरकारी ट्यूबवैल दुरुस्त रखें जाए, यदि कोई खराबी आती है तो तत्काल ठीक  करना सुनिश्चित करें। श्री यादव ने कहा कि गांवों में कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों का कार्य सही रूप से पूरा होता रहे। स्वास्थ्य एवं पशु पालन विभाग मौसमी बीमारियों के नियंत्रण पर चैकसी रखें, ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों पर आवश्यक औषधियों के स्टाॅक सदैव रखे जाएं।
श्री यादव ने कहा कि विद्युत टंªासफार्मरों की व्यवस्था व अन्य मरम्मत कार्य फाल्ट होने के बाद तत्काल दुरुस्त किया जाए। कृषि विभाग खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि कृषि निवेशों की उपलब्धता किसानों तक सुनिश्चित करे। श्री यादव ने कहा कि किसी भी कार्य में भष्टाचार नहीं होना चाहिए, तहसीलों में दाखिल खारिज, विभिन्न तरह के प्रमाणपत्रों के बनाने, खतौनी जारी करने, जमीनों की पैमाइशों क्रुरा बटवारा आदि किसी भी राजस्व कार्यकलाप में अवैध पैसे के लेन देन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in