Categorized | लखनऊ.

किसानों को दुग्ध मूल्य का भुगतान करने के निर्देश

Posted on 23 August 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार ने प्रदेश के जनपदों में स्थित समस्त सहकारी दुग्ध समितियों/संघों के प्रभारियों/जिला दुग्ध प्रबन्धकों को सख्त निर्देश दिये है कि दुग्ध समितियों को दूध की बिक्री करने वाले समस्त कृषकों अथवा ग्रामीणों को दूध के मूल्य का शतप्रतिशत भुगतान शीघ्र करायें। उनके बकाये की राशि का भुगतान शीघ्र न किये जाने की शिकायतों के मिलने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
इस आशय के निर्देश प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा ने दी। उन्हांेने बताया कि दुग्ध विकास विभाग का मूल उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के निर्बल वर्ग के कृषकों, कृषक मजदूरों एवं भूमिहीनों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए उनके ग्रामों में ही दुग्ध सहकारी समितियों का गठन करके उनके ही माध्यम से उपार्जन से सम्बन्धित कार्यक्रम लागू करके उन्हें अतिरिक्त रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्हें अधिकतम दुग्ध उत्पादन करके नगरीय क्षेत्रों तथा अन्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ, शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त दूध तथा विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पादों को बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश की समस्त सहकारी दुग्ध समितियों/दुग्ध संघों के अधिकारियों को निर्देशित  किया गया है कि वे स्वयं दूध का उत्पादन करने वाले किसानों, पशुपालकों से सम्पर्क करें और उनका दूध निर्धारित मूल्य पर  खरीदें और उपार्जित दूध के मूल्य का भुगतान मौके पर ही किसानों को करें। उन्होंने कहा कि दुग्धशाला विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी/दुग्ध संघों/दुग्ध समितियों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये है कि वे ग्रामीणों को अधिक दूध उत्पादन  हेतु उन्नति प्रजाति की गाय-भैंसों के पालने की जानकारी दें। उनकों पौष्टिक आहार खिलाने, कृत्रिम गर्भाधान कराने तथा बांझ पशुओं का इलाज करने हेतु शासन द्वारा जो व्यवस्था सुनिशिचत की गई है उसका लाभ दिलाने के लिए उन्हें जागरूक करें। पी.सी.डी.एफ. के ट्रेडमार्क पराग द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा पशुचारे, चिकित्सा, दुधारू पशुओं के संवर्धन, संरक्षण, पालन एवं प्रजनन हेतु की गई व्यवस्था का लाभ दिलाने के लिए दुग्ध उत्पादकों को जानकारी दे तथा भरपूर सहयोग करें जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रिकार्ड दुग्ध उत्पादन किया जा सकें। शासन द्वारा किसानों को दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं के पालन हेतु हर प्रकार की सुविधाएं प्रदत्त की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in