Categorized | लखनऊ.

हस्तशिल्पी दीप महोत्सव में भाग लेने हेतु अपना आवेदन जिला उद्योग में करें

Posted on 23 August 2014 by admin

उप आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र लखनऊ ने बताया कि लखनऊ जनपद की लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम/हस्तशिल्पियों को सूचित किया जाता है कि गे्रसल मार्ककाम प्रा0लि0 के तत्वाधान में दिनांक 27 सितम्बर 2014 से 02 अक्टूबर 2014 के मध्य नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए, नोएडा में ‘दीप महोत्सव‘ के नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा है। इस मेले में भागीदारी हेतु स्टाल का किराया रु0 11,236/- निर्धारित किया गया है। मेले में भाग लेने वाली इकाईयों/हस्तशिल्पियों को माल भाड़ा एवं स्टाल किराये के मद में (एम0डी0ए0) के अन्तर्गत नियमानुसार लाभ दिया जायेगा। इच्छुक इकाई/हस्तशिल्पी उक्त मेले में भाग लेने हेतु अपना आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, 8 कैन्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस में जमा करा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in