Categorized | आगरा

समाज में नारी अपनी अलग पहचान बनाये.संगीता भटनागर

Posted on 23 August 2014 by admin

बदलते हुए परिवेश में नारी शक्ति की एक अलग पहचान बनाने के लिए यह आवश्यक है कि नारी स्वयं एक शक्ति के रूप में समाज में प्रदर्शित हो। इसके लिए आवश्यक है वह स्वयं को आत्म विश्वास एवं मार्शल आर्ट के माध्यम से इतनी सशक्त बनाये जिससे कि वह बुरे वक्त में प्रतिघाती को मुॅहतोड़ जबाव दे सके।
उक्त विचार आकांक्षा समिति की अध्यक्षा संगीता भटनागर ने सूरसदन में महिलाओं के लिए आयोजित मार्शल आर्ट कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नारी को अपनी अलग सशक्त पहचान बनाने की आवश्यकता  है इसके लिए  सर्व प्रथम उसे अपने आत्म विश्वास को जागृत करना होगा और कोई भी व्यक्ति यदि उस पर कुदृष्टि रखता हैै या हानि पहुॅचाने का प्रयत्न करता है तो तुरन्त पूरे आत्म विश्वास के साथ उसका मुकाबला करते हुए मुहूॅतोड़ जबाव देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति महिलाओं को आर्थिकए सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त करने के लिए सदैव ही कार्य करती रहती है एवं समय.समय पर महिलाओं के लिए व्यापारिक गुणवत्ता एवं आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि कोई भी देश या समाज जब ही पूर्ण रूप से उन्नति कर सकता है जब समाज में रहने वाली 50 प्रतिशत महिलाओं का पूर्ण विकास हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं में अपने अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वह निरन्तर सशक्त होती जा रही है साथ ही वह देश के विकास हेतु प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेकों कदम उठाये गये हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा महिला को प्रताडि़त किया जाता है तो वह उसका पूरे आत्म विश्वास के साथ उसका मुकाबला करे और प्रशासन उसका पूरा साथ देगा।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नं0 1090 बनाया गया है। उन्होंने 1090 पर किये गये फोन पर होने वाली कार्यवाही की जानकारी विस्तृत रूप में दी ।
कार्यशाला में फिलीपिन्स से आई मुख्य ट्रेनर जैम जमाला लकन गुरो ने कहा कि मुसीबत के समय यदि नारी अपना धैर्य बनाये रखे तो छोटी.छोटी वस्तु उसका हथियार बन जाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मोबाइल फोनए पेनए रिंगए हेयर क्लिपए पर्स एवं अन्य छोटी.छोटी वस्तुओं से प्रहार करके दिखाया। उन्होंने प्रतिघाती द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रकार से पकड़ने और उन पर बार करने की प्रक्रिया कोे अपने सहयोगी की सहायता से दर्शाया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अरविन्द कुमार पाण्डेए उप शिक्षा निदेशक आर0पी0 शर्माए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम धमेन्द्र शर्माए द्वितीय कमलेश कुमार के साथ उच्च शिक्षा अधिकारी डा0 चमन लाल का भी विशेष सहयोग रहा।
आकांक्षा समिति की ओर से सरोज प्रशांतए बीना पोद्दारए रेखा अग्रवाल वीना खण्डेलवालए अनीता माथुरए सरिता सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अपूर्णा पोद्दार ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in