रांची में प्रधानमंत्री

Posted on 23 August 2014 by admin

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर देकर कहा कि अगर भारत को एक विकसित राष्ट्र के रुप में उभरना है तो देश का कोई हिस्सा कमजोर और अर्द्ध.विकसित नहीं बना रह सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी भारत अर्द्ध.विकसित बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास को उत्तरए दक्षिणए पूर्व और पश्चिम चारों दिशाओं में संतुलित होना चाहिएए जिससे कि पूरे देश के आम लोग समान रूप से विकास के फल का आनंद उठा सकें।
प्रधानमंत्रीए रांची में राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता अभियान का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने जसीडीह में आईओसी ऑयल टर्मिनल और 765 केवी रांची.धर्मजयगढ़.सिपत अंतर.क्षेत्रीय पारेषण लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही जगदीशपुर.फूलपुर.हल्दिया गैस पाइपलाइन पर काम शुरू हो जाएगा। यह पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बन जाएगा।
प्रधानमंत्री ने उत्तर कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर संयंत्र पर भी काम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह बिजली संयंत्र झारखंड से अंधकार मिटा देगा।
प्रधानमंत्री ने दो सूचना प्रौद्योगिकी संबंधित परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास विकास की असीम संभावना है और वह विकास के जरिए झारखंड के लोगों के प्रेम और स्नेह का ऋण अदा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर भारत को अगर विकसित राष्ट्र बनना है तो इसके राज्यों को भी विकसित होना होगा। उन्होंने खनिज पदार्थों पर रॉयलटी दरों को बढ़ाने के कल के मंत्रिमंडल के फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला झारखंड को बहुत ज्यादा लाभान्वित करेगा। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल श्री सैयद अहमदए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेनए केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कानून एवं न्याय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसादए बिजलीए कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध श्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध श्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in