Categorized | लखनऊ.

छात्रवृत्ति के लिये आॅनलाइन आवेदन 30 सितम्बर तक

Posted on 22 August 2014 by admin

प्रदेश सरकार ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा 09 एवं 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिये आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2014 निर्धारित की है।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आॅनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप छात्रवृत्ति की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेबीवसंतेीपचण्नचण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति के लिये आवेदन पत्र आॅनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे। छात्रों द्वारा मैनुअल ढंग से भरा हुआ आवेदन पत्र और उनका ‘नान सीबीएस खाता’ स्वीकार नहीं होगा। 30 सितम्बर के पश्चात वेबसाइट लाॅक कर दी जायेगी तथा इसके पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
ज्ञातव्य हो कि छात्रवृत्ति केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी तथा प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालय, राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय/मदरसों एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा मरदसा शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ही दी जायेगी।
छात्रवृत्ति के लिये छात्र आॅनलाइन आवेदन अपने इलाके के किसी भी जनसुविधा केंद्र (ब्वउउवद ैमतअपबम ब्मदजतम) अथवा इंटरनेट कैफे या फिर अपने कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं। जन सुविधा केंद्र से आॅनलाइन आवेदन करने के लिये 08 रुपये शुल्क निर्धारित है। आॅनलाइन आवेदन के लिये छात्र को स्वयं सृजित रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर अपना आवेदन पत्र भरना होगा तथा इसी नम्बर से भविष्य में अपने आवेदन पत्र के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in