Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 22 August 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रारम्भ से ही विरोधी प्रचार को हवा दी जा रही है। आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर बसपा सुनियोजित ढंग से यह काम कर रही है। अभी पिछले दिनों बदायूॅ में दो किशोरियों की मौत की घटना को प्रचारित कर विदेशों तक में बदनामी कराई गई। कांठ (मुरादाबाद), मेरठ, सहारनपुर की घटनाओं को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। धीरे-धीरे दुष्प्रचार की कलई खुलने लगी है और बदनाम करनेवालों के चेहरो पर खुद ही कालिख लगने लगी है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शपथ लेते ही प्रदेश के विकास का संकल्प लिया। कृषि और उद्योग, अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण की योजनाओं को अमल में लाकर मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश केा बदहाली से उबारने का अथक प्रयास किया हैं। दशकों तक कांग्रेस, भाजपा और बसपा के राज में प्रदेश बीमार और पिछड़ा प्रदेश बना रहा। ये दल नहीं चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश की गिनती उत्तम प्रदेश में हो। इसीलिए समाजवादी सरकार के विकास के रास्ते में रोड़ा अटकाने की चालें चली जा रही है।
बदायूॅ के चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती, केन्द्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान, पूर्व लोकसभाध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार तथा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी इन सभी ने वहां जाकर इस कांड में राज्य सरकार पर तमाम आरोप लगाए थे। इन सभी को अब समाजवादी सरकार के खिलाफ झूठे दोषारोपण के लिए माफी मांगनी चाहिए।
सहारनपुर में हुए कांड की जांच रिपोर्ट से भी पता चला है कि वहां भाजपा के लोगों ने ही उपद्रव कराया था। कांठ (मुरादाबाद) में लाउडस्पीकर को लेकर तनाव पैदा किया गया। और भी जहां लोग आपसी सद्भाव से रहते थे, भाजपा आरएसएस वहां सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर सामाजिक समरसता को तोड़ने की साजिशें करते पाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां विभिन्न समुदाय मिलकर ईद और होली साथ -साथ मनाते रहे हंै। भाजपा इनमें विभेद और विद्वेषभाव पैदा करने में लगी है। बसपा भी उनके साथ हो जाती है क्योंकि उसकी संकीर्ण राजनीति जातीयता पर टिकी है। ये सभी नहीं चाहते हैं कि धर्मनिरपेक्षता के साथ सबको साथ लेकर चलने की राजनीति को बढ़ावा मिले। श्री अखिलेश यादव मानते है कि शांति और विकास में परस्पर निकट संबंध है। कानून व्यवस्था को चुनौती देनेवालों के प्रति सख्ती बरती जानी चाहिए। प्रदेश में पूर्णतया कानून का राज है। मुख्यमंत्री जी के एजेण्डा पर चलकर यह राज्य तेजी से आदर्श प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in