Categorized | लखनऊ.

30 अगस्त को कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा नेशनल ग्रीन कोर योजना का शुभारम्भ

Posted on 22 August 2014 by admin

नेशनल ग्रीन कोर जिसे एन0जी0सी0 के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रारम्भ किया गया एक कार्यक्रम है जिसमें स्कूली बच्चे पृथ्वी संरक्षण अभियान के संचालक के रूप में कार्य करते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लिए पर्यावरण निदेशालय को राज्य नोडल एजेन्सी के रूप में चयनित किया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद के अधिकतम 250 स्कूलों में 30-50 विद्यार्थियों का इको-क्लब बनाया जायेगा। इको-क्लब की गतिविधियों के लिए 2,500 रुपये का वार्षिक अनुदान दिया जायेगा।
पर्यावरण निदेशाल द्वारा नेशनल ग्रीन कोर योजना का आयोजन 30 अगस्त 2014 को सिटी माण्टेसरी स्कूल, विशाल खण्ड-2, गोमती नगर, लखनऊ के सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि श्री वी0एन0गर्ग, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव, पर्यावरण एवं वन होंगे। इस बात की जानकारी निदेशक पर्यावरण डा0 आर0के0 सरदाना ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in