Categorized | लखनऊ.

निर्धारित समय में राष्ट्रीय मार्गो का निर्माण कार्य पूरा करें- शिवपाल सिंह यादव

Posted on 22 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं सम्बन्धित जिला के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि जहाॅ भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य कराये जा रहे है उसे अतिशीघ्र पूरा किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य को पूरा नहीं किया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य कराये जायें उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा। यदि किसी ने लापरवाही दिखायी तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाॅ भी सर्वे के कार्य किये जा रहे हैं उसे शीघ्र पूरा करके कार्य को प्रारम्भ करा दिया जाये।
श्री यादव आज लोक निर्माण विभाग के सभा कक्ष में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली से आये अधिकारियों, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव वन, प्रबन्ध निदेशक यू0पी0पी0सी0एल0, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 वन निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं सम्बंधित जिले के जिलाधिकारियों के साथ प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों विशेषकर भा0रा0रा0 प्रा0 के चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारियों एंव निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करके निर्माण कार्यो को शीघ्र

(2)
प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने  कार्यदायी  संस्थाओं  के  अधिकारियों को निर्देश दिये कि निरन्तर जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करके उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराते रहें। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोलटैक्स पर कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु निरन्तर प्रयास करते रहें।
श्री यादव ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार से बात करके प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति से अवगत कराया गया है। भारत सरकार ने राजमार्गों की दशा को सुधारने के लिए हर प्रकार की मदद देने का अश्वासन दिया है। श्री यादव ने कहा कि पिछले 10 सालो से खराब सड़कों की हालात को सुधारने के प्रयास लगातार प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे हैं।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण डाॅ0 रजनीश दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बार निर्धारित किये गये समय के अन्दर यदि कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित कार्यदायी ठेकेदार फर्मों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
श्री यादव ने इस सम्बन्ध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि जिन मार्गो  पर कार्य चल रहे हैं अथवा जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जाना है, के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए मार्ग की सतह को यातायात हेतु सुचारू रखा जाये,
श्री यादव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से राष्ट्रीय मार्गों के रख-रखाव हेतु धनावंटन बढ़ाये जाने हेतु विशेष बल दिया क्योंकि राजमार्गों के रख-रखाव हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक मात्र रू0 13.68 करोड़ की धनराशि निर्गत है जो कि राजमार्गों की 3600 कि.मी. लम्बाई हेतु अत्यन्त ही सू़क्ष्म है। 3600 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्गों के रख-रखाव हेतु वाँछित धनराशि रू0 90 करोड़ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in